धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले.. 23 प्रस्तावों पर मुहर

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गईहै। कैबिनेट के फैसलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आबकारी और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

कैबिनेट ब्रीफिंग में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल राजकीय सेवा अनिवार्य करने का बॉन्ड लागू किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले

मेडिकल पीजी डॉक्टरों पर बॉन्ड_सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वाले चिकित्सकों को दो साल अनिवार्य रूप से सरकारी सेवा देनी होगी।

आंगनबाड़ी मानदेय_ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

सामाजिक सुरक्षा कोष_ उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली को विस्तार देते हुए सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन को मंजूरी।

ईएसआई योजना में बी फार्मा शामिल _कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अब बी फार्मा को भी शामिल किया गया, पहले डी फार्मा अनुमन्य था।

आबकारी विभाग_ विभाग में 11 नए पदों को मंजूरी।

सफाई कर्मचारी आयोग_ उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक पद स्वीकृत।

राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली_ नियमावली में बड़े बदलाव को मंजूरी, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित।

चीनी मिलों को राहत_ पैराई सत्र के लिए चीनी मिलों को सरकारी बैंक से गारंटी देने की मंजूरी।

चिकित्सा विभाग _ चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में एक्स-रे तकनीशियन नियमावली को मंजूरी।

ग्रामीण पेयजल_ उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजना के रखरखाव से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत।

NHIDCL _राज्य में कार्य करने के लिए सूचीबद्धता से हटाया गया।

सेतु आयोग_उत्तराखंड राज्य नियोजन आयोग में सेतु आयोग के ढांचे को मंजूरी।

विधानसभा सत्र_ विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News