चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -

नैनीताल लाइव। हल्द्वानी।1 सितंबर। नैनीताल जनपद में प्राथमिक शिक्षा विभाग की स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ने 27 अगस्त को जारी स्थानांतरण आदेश के महज चार दिन बाद उसे निरस्त कर दिया।
31 अगस्त 2026 को जारी आदेश संख्या 249/2026-27 के अनुसार सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना गुणवंत का राजकीय प्राथमिक विद्यालय उधवा (भीमताल) से राजकीय प्राथमिक विद्यालय इन्द्रानगर (हल्द्वानी) किया गया स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
विभाग ने निरस्तीकरण का कारण बताते हुए कहा है कि जिला स्तरीय स्थानांतरण समिति द्वारा यह तथ्य संज्ञान में नहीं लिया गया कि संबंधित शिक्षिका और उनके पति एक ही विकासखंड में कार्यरत हैं। इसी त्रुटि के आधार पर पूर्व में विद्यालय आवंटित कर दिया गया था।
लगातार संशोधित हो रहे स्थानांतरण आदेशों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्थानांतरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News