अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान चलाया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस के 40 वे स्थापना दिवस के सुभ अवसर पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में जया कर्नाटक की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने कॉंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जया कर्नाटक ने कहा कि पूरे देश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रॉतेला के नेतृत्व में महिलाओं को कॉंग्रेस की जनहित नीतियों को बता कर महिलाओं की समाज मे भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें कॉंग्रेस के महिला सदस्यता अभियान से जोड़ने की मुहिम छेड़ी गई है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, शहर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला कॉंग्रेस जया कर्नाटक, शहर अध्यक्ष महिला कॉंग्रेस मधु सांगुड़ी, निवर्तमान पार्षद राधा आर्या, विमला सांगुड़ी, राजो टण्डन, शशि आर्या, मुन्नी दिवाकर, रजनी, सुनीता टम्टा, निर्मला जोशी, चम्पा चिलवाल, सविता गुरूरानी, गीता बहुगुना, रमा शर्मा, भगवती जोशी, शारदा बमेंठा आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News