रेलवे भूमि प्रकरण : वनभूलपुरा में संयुक्त टीम ने किया डोर टू डोर सर्वे_ देखिए विडियो..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के निर्देश अनुसार वनभूलपूरा इंदिरा नगर स्थित शनि बाजार से आज रेलवे, खाद्य पूर्ति नगर निगम राजस्व, विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने मिलकर रेलवे और राज्य की विवादित भूमि पर डोर टू डोर भवनों का सर्वे किया।

बनभुलपुरा में संयुक्त टीम ने दूसरे दिन भी किया सर्वे

रेलवे द्वारा विवादित भूमि पर सर्वे किया जा रहा है। यहां 4365 से अधिक मकान बनाए गए हैं। सर्वे के कार्य के लिए प्रशासन और नगर निगम ने 6 टीमों का गठन किया है, जो रेलवे की मदद से भूमि का सर्वे कर रही हैं। सर्वे के दौरान शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस सर्वे में भवन संरचनाओं, पानी और बिजली के कनेक्शन, सरकारी भवनों और अन्य संबंधित क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया जा रहा हैं।अगले 15 दिनों तक यह सर्वे कार्य जारी रहेगा।

आपको बता दें कि रेलवे की हल्द्वानी स्टेशन से इंदिरा नगर तक की भूमि विवादित है जिसमें सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें अगली तारीख 11 सितंबर लगी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News