देहरादून_ पेचकस से प्लंबर ने मर्डर किए_ 300₹ के लिए तीन खून..

खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून के रायपुर क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की पीछे की वजह चौंकाने वाली सामने आई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि प्लंबिंग का काम करने के बाद उसने 600 रुपये मांगे, जबकि मालिक ने 300 रुपये देने की बात की। इस बात को लेकर विवाद हो गया।

घटना दोपहर की बताई जा रही है। बताया कि प्लंबर राजकुमार कपूर दंपति के घर से गुस्से में निकला और कुछ देर बाद लौटकर आया। फिर प्लंबर ने रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) को पेचकस से वार कर लहूलुहान कर दिया। इस बीच आवाज सुनकर पास में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला (48) मौके पर पहुंच गई। तिलया देवी पहले कपूर दंपति के पास काम कर चुकी थी।

कैसे पकड़ा गया हत्यारा?

राजकुमार ने शीला के भी पेट में पेचकस से कई वार कर घायल कर दिया और वहां से भाग गया। इस बीच पड़ोसियों ने कुछ दूर से ही आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल पर लेकर आए, जहां तीनों बुरी तरह घायल थे और हर तरफ खून नजर आ रहा था। पड़ोसियों ने गाड़ियों में तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। आरोपी ने बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग दंपत्ति को मारा।

पुलिस पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून के इंद्रेश नगर में रहता है। वह प्लंबर का काम करता है और रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था।

आरोपी का पैसों को लेकर विवाद हुआ तो पेचकस से तीनों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पास से पड़ोसियों ने एक सोने की चेन भी बरामद की है, जो कि वह लेकर भागा था। पुलिस ने आरोपी से टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है, जिससे पुलिस डिजिटल साक्ष्य भी जुटाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News