हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी_ बेटियों को HPV संक्रमण से बचाने और स्वस्थ भविष्य की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर इंस्प्रेशन स्कूल, हल्द्वानी में विशेष HPV टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 30 छात्राओं का टीकाकरण किया गया।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति आर्या और अर्बन सिटी हेल्थ ऑफिसर राघवेंद्र रावत ने छात्राओं और अभिभावकों को HPV संक्रमण, टीके की उपयोगिता और इसके लाभों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम नीमा नेगी और बबीता ने छात्राओं का टीकाकरण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि HPV टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में अहम कदम है।*उन्होंने अभिभावकों और पब्लिक स्कूल प्रबंधन से अपील की कि वे किसी भी भ्रम या संकोच में न रहें और पात्र छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य स्कूलों में जागरूकता और टीकाकरण को साथ-साथ बढ़ावा देकर अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक इस सुरक्षा कवच को पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News