हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली अहम सुनवाई फिलहाल आगे टल गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। पिछली तारीखों पर सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही पर सभी की नजरें थीं।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली संभावित सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी। 9 सितंबर की कार्यवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट के केस स्टेटस में मामले को लंबित दर्शाते हुए 17 सितंबर को संभावित लिस्टिंग दर्ज की गई है। अब सभी की नजरें 17 सितंबर की संभावित सुनवाई पर हैं।
राज्य सरकार की अर्जेंट पिटीशन पर पिछली तारीखों में सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
वहीं बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले इलाके में एहतियातन पुलिस की तेज हलचल दिख रही है। नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल, PAC, ड्रोन निगरानी, चेकिंग और फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी। पुलिस ने अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की वार्निंग दी है।





