शीत लहर का असर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी,रामनगर में स्कूल दो दिन बंद रहेंगे

खबर शेयर करें -

नैनीताल।
जनपद नैनीताल में लगातार बने घने कोहरे और शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भाबर क्षेत्र के चार तहसीलों – हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन क्षेत्रों में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रभी 16 और 17 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन ने निर्देश दिए हैं कि मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अवकाश की सूचना समय रहते सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों के अभिभावकों तक पहुंच जाए। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News