Haldwani – कुख्यात ITI गैंग का खात्मा, सरगना समेत क्रिमिनल रिकॉर्ड धारी पकड़े गए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हल्द्वानी क्षेत्र में कुख्यात ‘आईटीआई गैंग’ के चार सक्रिय अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में दहशत, मारपीट, हथियारबाजी और लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त था।

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान, गैंग का अंत

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्हीं के दिशा-निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने एक संगठित गैंग की पहचान की।

इस गैंग का सरगना देवेन्द्र सिंह बिष्ट है, जो हल्द्वानी के गैस गोदाम क्षेत्र का निवासी है। गिरोह के अन्य तीन सदस्य आदित्य नेगी, देवेन्द्र सिंह बोरा और नवीन सिंह मेहरा भी पूर्व में गंभीर धाराओं में संलिप्त रह चुके हैं।

गैंग का आपराधिक इतिहास

आईटीआई गैंग नाम से कुख्यात इस गिरोह ने हल्द्वानी क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना रखा था। इनके द्वारा आम नागरिकों से मारपीट,खुलेआम डराने-धमकाने,सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग,तलवार/चाकू जैसे घातक हथियारों से हमला,लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा था।

गिरफ्तार सभी चारों अभियुक्तों पर पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 147/148 (दंगा व हथियार से लैस होकर हमला), 120B (षड्यंत्र), व आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। इनके विरुद्ध FIR नं. 280/2025 दिनांक 21.08.2025 को धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी अभियान

गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को शीतल होटल, टीपी नगर के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के नाम और पते निम्नलिखित हैं:

देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट
निवासी: गैस गोदाम छड़ायल, हल्द्वानी

आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन नेगी
निवासी: A-16, जज फार्म, आईटीआई हल्द्वानी, उम्र: 25 वर्ष

देवेन्द्र सिंह बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा
निवासी: क्लार्क इन होटल के सामने, डहरिया हल्द्वानी, उम्र: 22 वर्ष

नवीन सिंह मेहरा पुत्र सुरेश सिंह मेहरा
निवासी: ग्राम टुनाकोट शेरा, भवाली, हाल निवासी: पीलीकोठी रोड, हल्द्वानी, उम्र: 21 वर्ष

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश“कानून से ऊपर कोई नहीं अपराधी चाहे जितने भी ताक़तवर हों, कानून का शिकंजा उन्हें जरूर पकड़ेगा।”एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News