लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम

खबर शेयर करें -

Nainitallive

उत्तराखण्ड में नैनीताल, कैंचींधाम समेत अन्य पर्यटक स्थलों में जाम देखने को मिल रहा है। लंबा वीकएंड होने के कारण सैलानियों के हुजूम उमड़ पड़ा है।

  शुक्रवार, शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते मैदानवासी पर्यटक स्थल पहुँच चुके हैं। सैलानियों में अधिकतर लोग अपनी गाड़ियों से आने के कारण नैनीताल, भीमताल के नीचे मैदानी क्षेत्रों में ही अत्यधिक बोझ होने के कारण चारों तरफ जाम दिखाई देखा गया है। पर्यटकों को नैनीताल में प्रवेश केवल पार्किंग वाले होटल में बुकिंग होने की स्थिति पर दी जा रही है। 

बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास में गाड़ी पार्क कराकर शटल सेवा से भेजा जा रहा है। पर्यटकों की गाड़ियों के साथ स्थानीय आबादी की गाड़ियों को भी शहर में जाम का सामना करना पड़ा।

  नवनियुक्त एस.पी.सिटी हरबंस सिंह हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वाले मार्ग में जाम खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे।

NainitalTraffic #KainchiDham #LongWeekend #TouristRush #TrafficJam

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News