हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट एन.एच.में दीपावली के सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। देसखते ही देखते ट्रक में रखा सामान जलकर खाक हो गया।


दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)109 में आज तड़के सवेर पहाड़ों को सामान ले जाते एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में दीपावली के लिए पेंट, खाद्य सामग्री, इलेट्रॉनिक उपकरण आदि जा रहा था।

अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में रखे सामान में आग लग गई। पटाखों की तरह तेज ध्वनि सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों ने पहले इसे पटाखे समझा और दोनों तरफ का ट्रैफिक दूर दूर रुक गया। दमकल विभाग और ज्यूलिकोट पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगो ने चालक को निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान के जलने में पटाखों सा अहसान हो रहा था।


बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा के द्वाराहाट की तरफ जा रहा था। ट्रक में खाद्य सामग्री के साथ पेंट, वाशिंग मशीन आदि लदा था। ट्रक को चालक दीप सिंह बिष्ट चला रहे थे।

आग बुझाने में दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भूमिका रहा। इसमें, स्थानीय निवासी पूरन ,अंशु, सचिन, भीम रावत, सुमित, पुष्कर जोशी, पुलिसकर्मी प्रदीप सिंह, मलकीत कंबोज, अनूपसिंह के साथ दमकल से हरनाम राणा, महेश जोशी, मोहन सिंह, वीरेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News