बाबा नीब करौरी महाराज के दर पर दुनिया हुई नतमस्तक, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

Nainitallive

उत्तराखण्ड में नैनीताल के विश्वविख्यात कैंचींधाम आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सवेरे ब्रह्ममूर्त में महाआरती के बाद छः बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भक्तों ने कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया और फिर मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।

   नैनीताल से 19 किलोमीटर दूर कैंचीं धाम के स्थापना दिवस पर शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। सवेरे होते होते देशभर से आए भक्तों की भीड़ मंदिर मार्ग में दो तरफ से लग गई। एक कतार भवाली से कैंचीं आने वाले लोगों की थी तो दूसरी अल्मोड़ा और रानीखेत से खैरना होते हुए कैंचीं आने वालों की रही। मंदिर के भीतर किसी को भी रुकने की अनुमाती नहीं रही। प्रशासन और पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते भक्तों को सरल और सुविधाजनक तरह से बाबा के दर्शन हो गए। 

भक्त अपने वाहनों को व्यावस्थि में पार्क कर आराम से शटल सेवा के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कैंचीं धाम में बाबा के एक दर्शन को पहुंचे भक्तों की कतार दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर तक पहुँच गई। पुलिस कप्तान टीसी मंजूनाथ ने कहा कि भक्तों की भीड़ के बावजूद मेला अच्छी तरह से चल रहा है। पार्किंग, ट्रैफिक और कतार में लगे भक्तों को दर्शन कराने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। ये भी कहा कि पुलिस की ड्यूटी और कर्तव्य दोनों निभाएं जा रहे हैं।

    नैपाल से आए भक्त मंनोज ने कहा कि उनकी कैंचींधाम पर बहुत आस्था है। वो पहले भी यहां आए हैं। उन्होंने महाराज के बारे में अध्यन किया और स्पिरिचुअली वो यहां से जुड़े हैं। उन्हें पता चला है कि यहां बड़े बड़े लोग पहुंचे हैं। उन्होंने सभी से एक बार बाबा के दर्शन करने की प्रार्थना की है।

    कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा ने कहा कि हर वर्ष उनका अनुभव बढ़ते जा रहा है। इससे भीड़ नियंत्रण, प्रसाद वितरण, फायर फाइटिंग समेत अन्य हर पहलू पर थोड़ा थोड़ा सुधार हुआ है। इस बार हैड टू हैड काउंटिंग की व्यवस्था की गई है, जिसके स्थापना दिवस पर मंदिर आने वाले भक्तों की सटीक संख्या सामने आ सकेगी। उन्होंने आशंका जताई है कि पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण इस वर्ष भीड़ कम है। 

   जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काठगोदाम में शटल सेवा की गाड़ियां लगाई गई हैं तांकि वो लोग असंकी से श्री कैंचीं धाम मंदिर पहुँच सकें। बसों का अधिग्रहण कर सेवा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि भवाली, भीमताल और सैनेटोरियम में पार्किंग आदि बनाए गए हैं जहां शौचालय की सुविधा भी दी जा रही है। श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जा रहे हैं। यहां सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

  पुलिस कप्तान मंजूनाथ टी.सी.ने बताया कि सवेरे से दर्शनार्थियों की भीड़ शांतिपूर्वक दर्शन कर रही है। दो घंटे में 15 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि आप रामपुर, बरेली, हल्द्वानी, रामनगर या कहीं और से चलिए, आप डेड से दो घंटे में कैंचींधाम पहुँच जाएंगे। उन्होंने, शटल सेवा के लिए 250 बस और 500 छोटी गाड़ियां लगाई हैं।

WorldBowsInReverenceAtKainchiDham #aithKnowsNoBordersAtBabasSacredAbode #ForeignDevoteesJoinMillionsInSpiritualCelebration

Breaking News