हल्द्वानी : लोकपर्व पर सातूं आठूं-गौरा महेश्वर विदा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में दो नहरिया शिव मंदिर स्थित पुष्पा भौरियाल के आवास में सातूं आठूं लोकपर्व धूमधाम से मनाया गया। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर गोरा महेश्वर का विधि विधान से विवाह कराया जाता है। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन श्रद्धालु निष्ठा पूर्वक करते हैं। बुधवार को पर्व के समापन पर दो नहरिया से बजे गाजे के साथ डोला निकालकर हल्द्वानी बाजार का भ्रमण किया गया। डोले में शामिल महिलाओं ने नाचते गाते गौरा महेश्वर को विदा किया। इस दौरान पांच बिरूड और फल का प्रसाद वितरण किया गया। डोला निकलने के पुलिस डोले के साथ रही मौजूद।

कार्यक्रम के दौरान गीता पलाडिया, तनुजा पलाडिया, पंकज पलाडिया, महेश, मेघा जोशी, अभिलाषा जोशी, नक्षत्र पलाडिया, गीता बिष्ट, मुन्नी गाड़िया, रूपा बिष्ट, गोविंदी कार्की, उषा शर्मा, तारा परमार, कमला, सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News