इनरव्हील क्लब ऑफ हल्द्वानी राइजिंग स्टार्स ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब ऑफ हल्द्वानी राइजिंग स्टार्स ने तीज और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर हाउजी, खेल, और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इसके बाद डॉ. अनुभा अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण वार्ता की। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई ।

नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। जिसमें पारंपरिक और देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब के काफ़ी सदस्य मौजूद थे एवं सब ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News