हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_ स्पेशल 40..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG बताकर बड़ी डकैती को अंजाम दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने लोगों को धमकाकर करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटे और फरार हो गए।

वारदात के बाद अब नकली SOG ने असली पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। मामले के खुलासे के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 40 तेज तर्रार पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की स्पेशल टीम मैदान में उतारी है। टीम में SP Crime, SP City, CO, थाना प्रभारी, SOG, ADTF, साइबर टीम और क्राइम स्पेशलिस्ट शामिल हैं।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज, CDR और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।

SSP मंजूनाथ टीसी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अच्छा रिजल्ट सबके सामने होगा।

बड़े कांड के कई घंटे बीत चुके है अब देखना यह है स्पेशल 40 इस रॉबरी को अंजाम देने वाले डकैतों की तह तक कितनी जल्दी पहुंचती है ?

HaldwaniRobbery

FakeSOG

Special40

SSPManjunathTC

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News