सत्य और समर्पण की मिसाल : पूर्व पत्रकार यूनियन अध्यक्ष स्व. दानिश ख़ान को भावभीनी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मीडिया सेंटर हल्द्वानी में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के पूर्व ज़िलाध्यक्ष स्वर्गीय दानिश ख़ान की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पत्रकारिता जगत के अनेक वरिष्ठ और युवा पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने स्व. दानिश ख़ान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और दो मिनट के मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने उन्हें एक निडर, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकार बताया, जिनके जीवन का हर क्षण समाज और सच्चाई के प्रति समर्पित रहा।

सभा को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट, महामंत्री भूपेंद्र रावत, हर्ष रावत, योगेश शर्मा, नवीन सक्सेना, शेलेंद्र नेगी, शेर अफगन, डॉ. अवधेश नारायण तिवारी, दीपक अधिकारी, दीप बिष्ट, मो. अज़हर सिद्दीकी, रक्षित टंडन, वंदना टंडन आर्य, अरक़म सिद्दीकी, विनोद कांडपाल, विनोद यादव, पंकज पांडेय और वीरेंद्र पाल आदि ने संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि दानिश खान जैसे समर्पित और ईमानदार पत्रकार बिरले ही होते हैं। उनकी लेखनी ने हमेशा निर्भीकता से सच्चाई को उजागर किया। आज के दौर में उनकी कमी खलती है, लेकिन उनका आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाता रहेगा।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और जलपान के साथ किया गया। श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि सच्चे पत्रकार कभी मरते नहीं — वे अपनी सच्चाई और सेवा के कारण अमर रहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News