रात ठंडी सड़क में आत्महत्या करने को चिल्लाते सुना, सवेरे शव नैनीझील में मिला..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील में मल्लिताल निवासी युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों ने बीती रात युवक को फोन पर चिल्लाते सुना था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।

    नैनीताल में तल्लीताल के फांसी गधेरा क्षेत्र में पाषाण देवी मंदिर के समीप आज सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को एक शव झील में उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद ए.एस.आई.सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को शव की तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला जिसमें उसकी पहचान मल्लिताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने ई-साक्ष्य जुटाने के लिए अपनी जरूरी कार्यवाही करी।

शव को पुलिस ने एम्ब्युलेंस के माध्यम से स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार रात ठंडी सड़क क्षेत्र में अपनी बहन को वीडियो कॉल कर कहा कि वो आत्म हत्या जैसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

BreakingNews #Nainital #NainiLake #UttarakhandNews

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News