नैनीताल जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अगस्त सोमवार के लिए नैनीताल जिले बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

प्रशासन के आदेश के अनुसार 31 अगस्त को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। शिक्षकों और विद्यालय के कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है।

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय स्कूल, जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे।

मौसम विभाग ने जिले में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

नैनीताल जिले में बारिश का असर, 8 ग्रामीण मार्ग बंद, आवाजाही प्रभावित

नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही पर भी दिखाई देने लगा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 30 अगस्त शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल जिले में 8 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। संबंधित विभागों की टीमें जेसीबी और अन्य संसाधनों के जरिए रास्ते खोलने में जुटी हैं।

ये रास्ते हैं बंद

फतेहपुर भाखड़ा – बसानी मार्ग (किमी-2)
रातीघाट – बुधलाकोट मार्ग (किमी-7)
बबियाड़ – टपूआ मार्ग (किमी-1)
छीड़ाखान – अधोरा- अमजड़ मोटर मार्ग (किमी-11, 13 और 19)
पतलोट – पश्यागांव मार्ग (किमी-1.7)
स्यूड़ा- ककोड़ – हरीशताल मार्ग (किमी-8, 11 और 13)
खनस्यू – टांडा मार्ग (किमी-8)
बरेली – अल्मोड़ा मार्ग (किमी-1)

प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मार्गों को खोलने की कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मुक्तेश्वर में 16 मिमी, हल्द्वानी-काठगोदाम में 13 मिमी, नैनीताल में 13 मिमी और चोरगलिया में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जिले में अब तक की क्षति रिपोर्ट में 3 जनहानि, 54 आंशिक भवन क्षति, एक पूर्ण भवन क्षति और 2 पशुहानि दर्ज की गई है।

प्रशासन ने बारिश के बीच लोगों से बाधित मार्गों पर जाने से बचने और मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News