Nainitallive
उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के पहुंचने से पहले गाड़ियां रोकने को लेकर हंगामा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से किया विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान को कांग्रेस के लिए जनसभा स्थल बनाया गया है। यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से किया विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद।मंच पर खड़गे सहित राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे खड़गे ने आर.एस.एस.और बी.जे.पी.पर जोरदार वार किया। आर.एस.एस.और भाजपा पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो ? भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे। कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की जबकि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ करने में अभी भी लगी हुई है।
उत्तराखंड की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। खड़गे के अनुसार, भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है। इसी प्रकार उन्होंने कई भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे।
जंतर मंतर में युवाओं के धरने पर बोलते हुए खड़गे ने कहा कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर मारा गया। उन्होंने, बद्रीनाथ, केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा चंदा चोरी लूटने वाले लोगों की पार्टी है।
इससे पहले चारों तरफ से रैली में भाग लेने आ रही बसों को बोर्डर पर रोकने से गुस्साए कांग्रेसियों ने एस.एस.पी.कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने जुलूस निकालकर एस.एस.पी.के खिलाफ नारेबाजी की। एस.पी.जगदीश चंद्र के आस्वाशन और गाड़ियां नहीं रोकने के एदेश के बाद वो शांत हुए।



