नरवो के तत्वाधान में पांच दिवसीय चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया

खबर शेयर करें -

मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर रेखा यादव के दिशा-निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो), इज्जतनगर के तत्वावधान में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर के संयोजन से नरवो द्वारा संचालित गीतांजली जूनियर हाई स्कूल, रोड संख्या 4; गीतांजली जूनियर हाई स्कूल, आफिस कालोनी एवं माॅडल जूनियर हाई स्कूल, न्यू माॅडल कालोनी, इज्जतनगर के बच्चों के लिए पाँच दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 20 अगस्त से 24 अगस्त, 2024 तक किया गया। पाँच दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर में डेंटल के 196, एनीमिया के 35, विटामिन ए डेफिसेन्सी के 05, विटामिन डी 3 डेफिसेन्सी के 12, विटामिन बी 12 डेफिसेन्सी के 09, मायोपिया से 06, यू.आर.टी.आई. के 12, मोतिया बिंद का 01, चर्मरोग से 05, चैस्ट का 01, विकास मंदता के 02, सर्दी एवं बुखार के 05 तथा पेट की समस्या 142 बच्चे ग्रसित पाए गए। शिविरों में 448 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

बच्चों के स्वास्थ्य जाँच के दौरान सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (पीडियाट्रिक) डा. यूसरा हसन ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों के हाइजीन का विशेष ख्याल रखें। उन्हें पौष्टिक भोजन दें तथा फास्ट फूड से दूर रखें। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर सभी अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर पैनी दृष्टि रखें। स्वास्थ्य की गिरावट की स्थिति में तत्काल योग्य चिकित्सक से परामर्श ले।अपने बच्चों का सलाह अनुसार उपचार करायें।

शिविरों के दौरान नरर्वो, इज्जतनगर की पदाधिकारी स्वास्थ्य प्रभारी अंशुमा चैहान तथा स्कूल प्रभारी डा. ईला सक्सेना, संतोष आदि उपस्थित थीं। कांट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (डेंटल) डा. अदिति सिंह, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक कल्पना पाठक और पैरा मेडीकल स्टाॅफ ने शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News