सीओ सिटी लोहनी ने किया थाना बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने कल 17 अगस्त 2024 को थाना बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। सीओ सिटी द्वारा गार्द, थाना भवन, मालखाना, कार्यालय व बैरिकों का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में साफ सफाई अच्छी पाई गई। थाने के कार्यालय में उपलब्ध सभी अभिलेखों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए। थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन कार्यों की अद्यतन स्थिति ज्ञात की गई।

सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियों पूर्ण पाई गई। थाना परिसर के सभी कार्यालय भवनों के बेहतर रखरखाव के लिए थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व टीम की सराहना की गई। हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मियों को आगंतुकों की शिकायत समस्याओ का त्वरित समाधान करने तथा उनसे फीडबैक भी लिए जाने के निर्देश दिए गए।नए कानूनो में उल्लेखित प्रावधानों के बारे में थाने के सभी विवेचकों तथा कार्यालय स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सभी को नए कानूनों के तहत शतप्रतिशत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सभी को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान थाना क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत थाने के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News