हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
यह रहेगा CM धामी का शेड्यूल
10:50 AM_ लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान।
11:10 AM_नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे।
11:30 AM_होटल ITC Fortune Walkway Mall पहुंचकर Jagran Forum में प्रतिभाग करेंगे।
1:20 PM_ होटल से काठगोदाम के लिए प्रस्थान।
1:30 PM: नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसंवाद, क्षेत्रीय मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Jagran Forum के मंच पर मुख्यमंत्री से जुड़े संवाद को लेकर भी लोगों की नजरें रहेंगी।





