उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष का उत्सव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों के चतुर्थ चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। 2 से 6 नवंबर तक चले आयोजनों में 74 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान क्विज, सामान्य ज्ञान, रंगोली, निबंध और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

समापन समारोह में संयोजक प्रो. रेनू प्रकाश ने आयोजन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे और प्रो. पीडी पंत ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रियंका भट्ट ने क्विज, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। सामान्य ज्ञान में रीमा और गायन में विनोद बिष्ट ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव खेमराज भट्ट ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News