कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,शहीदों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर राज्य स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां की जनता के लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। पृथक राज्य की स्थापना के पीछे पहाड़, मैदान और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, रोजगार, विकास और बेहतर भविष्य की परिकल्पना थी। आज जरूरत इस बात की है कि सभी लोग एकजुट होकर आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लें।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस महज उत्सव और जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद करने का दिन है, जिनकी कुर्बानियों से उत्तराखंड का अस्तित्व संभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आत्ममंथन भी जरूरी है कि जिन उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी, वे कितनी पूरी हुई हैं।

दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की अस्मिता, जनता के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षरत रही है और आगे भी जनहित की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की खुशहाली, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, मलय बिष्ट, अमित रावत, हेमंत साहू, महेश आनंद, शंकर कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, जाकिर हुसैन, हाजी सुहेल सिद्दीकी, जया कर्नाटक, देवेंद्र मेहर, गोविंद बगड़वाल, बबलू बिष्ट, हाजी शाद अली, गणेश टम्टा, उदित करायत, मंजू दानू, ताहिर भाई, संदीप भैंसोड़ा, मनोज भट्ट सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

जय उत्तराखंड! जय हिंद!

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News