हल्द्वानी_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट , अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।





