“सरकार का नया अलर्ट सिस्टम अब आपकी भाषा में देगा चेतावनी”
घबराइए मत… अगर आपके फोन पर अचानक तेज बीप बजे और इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज आए, तो समझ लीजिए सरकार आपकी सुरक्षा की टेस्टिंग कर रही है।
देशभर में केंद्र सरकार नए स्वदेशी Cell Broadcast System (CBS) की टेस्टिंग कर रही है। यह वही इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है, जो प्राकृतिक आपदा या किसी बड़े खतरे की स्थिति में लोगों को समय रहते चेतावनी देगा। खास बात यह है कि अब यह सिस्टम पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित है और आपकी क्षेत्रीय भाषा में भी अलर्ट भेज सकेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 मई को राष्ट्रव्यापी मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह सिस्टम NDRF के सहयोग से विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य भूकंप, सुनामी, चक्रवात, बाढ़ और तेज बारिश जैसी आपदाओं के दौरान लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है।
फोन चाहे साइलेंट मोड पर हो, फिर भी अलर्ट आने पर तेज बीप, वाइब्रेशन और स्क्रीन पर नोटिफिकेशन दिखाई देगा। यह अलर्ट तब तक स्क्रीन पर रहेगा, जब तक यूजर उसे पढ़कर OK नहीं दबाता।
📱 एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें इनेबल:
▪️ Settings → Safety & Emergency
▪️ Wireless Emergency Alerts
▪️ सभी अलर्ट ऑप्शन ON करें
📱 iPhone यूजर्स ऐसे करें एक्टिव:
▪️ Settings → Notifications
▪️ Government Alerts
▪️ Emergency Alerts और Public Safety Alerts ON करें




