किच्छा। किच्छा सिरौली कला में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोरा (सोनू) को 6,077 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।
राजेश प्रताप सिंह चौहान को 19,508 वोट, जबकि भाजपा के संदीप अरोरा को 13,431 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने किच्छा सिरौली कला में न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि बड़े अंतर से प्रचंड जीत हासिल कर भाजपा को करारी हार दी है।
किच्छा से अलग होकर पहली बार बनी सिरौलीकलां नगरपालिका में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है।नगर पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की राशिदा ने निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1,773 वोटों के भारी अंतर से हराया। वहीं चारों वार्डों में सभासद पद पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की ही।
अध्यक्ष पद के चुनाव में 9,725 वोट पड़े, जिनमें 580 मत निरस्त हुए। राशिदा को चारों वार्डों में बढ़त मिली। मंडी वार्ड में 788, इंदिरा नगर में 729, 4 बीघा में 439 और पंचायत घर वार्ड में 183 वोटों की बढ़त ने उनकी एकतरफा जीत तय कर दी।
इस चुनाव को किच्छा की सियासत के दो पुराने दिग्गजों भाजपा के राजेश शुक्ला और कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखा जा रहा था। दोनों दलों के लिए यह चुनाव स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ और पार्टी की साख साबित करने की लड़ाई बन गया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रुकी हुई मतगणना दोबारा शुरू हुई और परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में जबर्दस्त जश्न का माहौल है
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए करारा झटका है। वहीं कांग्रेस के लिए यह जीत बड़े मायने रखती है।







