पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट को किया गया अयोग्य घोषित

खबर शेयर करें -

भारतीय एथलीट विनेश फोगोट को लेकर आ रही है। पेरिस ओलंपिक में फाइलन में पहुंच चुकी विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।बताया जाता है कि विनेश फोगोट का वजह 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा है इसलिए उन्हे अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया।यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुखद है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा, “पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 150 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया। नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा…”

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, “विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।”

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News