बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी

खबर शेयर करें -

तड़के सुबह 4 बजे सात टीमों की छापेमारी, 50 से 55% लाइन लॉस मिलने के बाद विभाग सख्त

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह चार बजे से व्यापक अभियान चलाया। मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में सात टीमों ने किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान 108 घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी या अनियमितताओं के मामले सामने आए। संबंधित मीटर सीज करने और कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई, जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि क्षेत्र के कुछ फीडरों पर 50 से 55 प्रतिशत तक लाइन लॉस मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर बाहर शिफ्ट करने, आर्मर्ड केबल लगाने और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। कार्रवाई में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम और पुलिस भी शामिल रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News