STF की बड़ी कार्यवाही_डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सितारगंज के बराकोली रेंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

STF को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने देर रात घेराबंदी कर दोनों तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मरतुन्जय हलदार और माणिक मंडल निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज के रूप में हुई है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि हाथी दांत की तस्करी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News