उत्तराखंड बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक सवारी से भारी मैक्स गहरी खाई में गिर गई है खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से है।
पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू क्षेत्र में सोमवार (27 अप्रैल) को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब एक मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे।
हादसे के समय मैक्स वाहन में आठ लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55) और गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी शामिल हैं। वहीं बाइक सवार गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ भी इस हादसे में घायल हुआ है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




