₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।

सबसे बड़ी मंजूरी नैनीताल जिले के रामनगर शहर को मिली है। यहां सीवरेज योजना के तहत ट्रंक और शाखा सीवर निर्माण के लिए ₹42.75 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा प्रदेश के राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण के लिए ₹10 करोड़ मंजूर किए गए हैं। वहीं चमोली के कर्णप्रयाग स्थित मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण और प्रांगण विस्तार के लिए पहली किश्त के रूप में ₹58.968 लाख तथा देहरादून के राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए ₹39 लाख की स्वीकृति दी गई है।

स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान

मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन क्षेत्र में स्व. जगमोहन सिंह नेगी राज्य मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री अवतार सिंह के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

सरकार के इन फैसलों से जहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News