अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत ने सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज लखनऊ में वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ
महादलित परिसंघ के वंचित समाज अधिकार सम्मेलन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने गए अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव आशु पंडालिया ने बताया कि आरक्षण पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन में दलित और पिछड़ा वर्ग किस तरह प्रभावित हो रहा है।

उसको लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें आरक्षण की श्रेणी जिसमे विशेष अधिकारों सहित नौकरी पाने से लेकर पदोन्नति पर किए गए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखंड से सम्मेलन में शामिल होने वाले रामू भारती, जितेंद्र देवांतक राजेश वाल्मीकि, विशाल कुमार रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News