उत्तराखंड में तेज़ बारिश का अलर्ट! अगले 5 दिन रहें संभलकर..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून फिलहाल थमने के मूड में नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश का असर प्रदेश की सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। **राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक प्रदेश में 85 सड़कें अभी भी बंद हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि चारधाम यात्रा फिलहाल सुचारु रूप से जारी है।

7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका है।

पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

वहीं लगातार बारिश के कारण प्रदेशभर में 85 सड़कें बाधित हैं। इनमें शामिल हैं_ 1 राष्ट्रीय राजमार्ग,, 6 लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें ,, 78 पीएमजीएसवाई और अन्य ग्रामीण मार्ग।

संबंधित विभाग युद्धस्तर पर मशीनों की मदद से रास्ते खोलने का काम कर रहे हैं।

बारिश के बावजूद चारधाम यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 45.75 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।

प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा जानकारी जरूर लें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सभी जिला प्रशासनों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News