जांबाज सिपाही की बहादुरी को मिला सम्मान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की टीम ने आज पुलिस के कर्मठ सिपाही कांस्टेबल आकाश कुमार को एसएसपी नैनीताल श्रीमान प्रह्लाद नारायण मीणा की उपस्थिति में सम्मानित किया। कांस्टेबल आकाश कुमार ने अपनी तत्परता से एक महिला के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, जो रोडवेज चौराहे से गुम हो गए थे, को सकुशल बरामद कर महिला को वापस लौटाया।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संगठन ने आकाश कुमार की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सराहनीय कार्यों से उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस का तमगा मिला है। उन्होंने आकाश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

सम्मान समारोह में प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, ग्रामीण इकाई कुसुमखेड़ा के महामंत्री पवन वर्मा, उर्वशी बोरा, गीता बिस्ट, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, अमरजीत सिंह सेठी, नीरज गुप्ता, और सलडी के नगर अध्यक्ष आशीष सिंह सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News