नैनीताल लाइव की रिर्पोट हाल -ए – मोहल्ला “वार्ड -05” जनता का रिपोर्ट कार्ड

खबर शेयर करें -

ये है हल्द्वानी नगर निगम का वार्ड नं०-05। इस वार्ड में कई क्षेत्र लगते हैं। जिसमें शांति नगर, तुलसी नगर, पॉलिसीट,अंबिका विहार, आस्था बिहार, टैगोर कॉलोनी, नवीन नगर, पंचशील कॉलोनी, हाइडिल, मिश्रकुल। इस वार्ड की खासियत यह है कि यह वार्ड हल्द्वानी के पॉश इलाकों में आता है। यहां की आबादी लगभग 5 से 6000 तक है। इस वार्ड में 3,000 वोटर है।

देखिए वीडियो..

नगर निकाय चुनाव में नए और पुराने पार्षद अपने पूरे दमखम के साथ उतरने के लिए तैयार हैं। नैनीताल लाइव की टीम ने वार्ड नं०-05 में जाकर यह जाना की जनता निवर्तमान पार्षद मीना गोस्वामी से संतुष्ट नजर आई, तो कही असंतुष्ट नजर आई हैं।

इस वार्ड की मुख्य समस्या नालियों का ठीक ढंग से ना बना होना जिस कारण पानी सड़कों पर बहता है। निवर्तमान पार्षद ने 5 साल में क्या-क्या कार्य किए और किन वादों को लेकर के वे चुनावी मैदान में उतर रही है। और जनता का इस पर क्या कहना है तो आईए जानते हैं। सैफ अली सिद्दीकी की रिपोर्ट में…. _देखिए वीडियो..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News