केवीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर में आयोजित हुआ विजेता सम्मान समारोह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। केवीएम विद्यालय परिसर में आज भारत विकास परिषद द्वारा समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूह को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य और समाज सेविका कमलेश भंडारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। और साथ ही साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

आयोजन में संगीत के अध्यापक अजय सरोहा का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया गया। वहां एकेडमिक डायरेक्टर रमेश चंद्र गुरु रानी, प्रशासक अंशुल वर्मा, उप प्रधानाचार्य एकता शाह उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News