Nainitallive
उत्तराखण्ड में नैनीताल की एक दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या के मकसद से झील में छलांग मार दी जिसे स्थानीय युवक ने झील में कूदकर बचा लिया। शहर के युवा ने तीसरे दिन में तीसरी मौत की घटना होने से रोक दी।
नैनीझील में आज तल्लीताल डाँठ के समीप नैपाली मूल के लोकेश नामक व्यक्ति ने दोपहर में झील में छलांग लगा दी। लोकेश को झील में कूदता देख, पास ही मौजूद स्थानीय युवक आयुष भंडारी ने अपनी जान की परवाह किये बगैर उसके पीछे झील में कूद लगा दी। काफी देर की मशक्कत के बाद आयुष लोकेश को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लाया और उसकी जान बचा दी। बताया गया है कि लोकेश ताल्लिताल बाजार की एक दुकान में काम करता है।
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में दो लोगों ने झील में डूबकर अपनी जान दे दी है। आज ये तीसरी घटना हो सकती थी, जिसे शहर के युवा ने नाकाम कर दिया।NainitalNews
NainiLake
HeroicRescue
LifeSaved
BreakingNews
vairalvideo
ADVERTISEMENTS






