Watch – नैनीताल में बिजली के तारों से धधकी आग, 6 दोपहिया वाहन जलकर राख..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में संभवतः विद्युत लाइन की तारें टूटकर गिरने से तीन स्कूटी और तीन मोटर साइकिलें रात के अंधेरे में स्वाहा हो गई। फायर सर्विस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

  नैनीताल में मल्लीताल के बी.डी.पांडेय अस्पताल के समीप पिछले हिस्से में देर रात से तड़के सवेरे तक एक आगजनी की घटना सामने आई है। इस आग ने गैराज के आगे पार्किंग स्थल पर खड़ी तीन बाइक और तीन स्कूटी को जलाकर खाक कर दिया। आग देर रात से तड़के सवेरे की बताई जा रही है, जब विद्युत लाइन के नीचे खड़ी सभी दोपहिया एक साथ जल गए। अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने आशंका जताई है कि संभवतः हवा के चलते विद्युत लाइन टूटकर इनपर गिरी होगी। अस्पताल के गैराज के आगे से खड़ी 3 स्कूटी और तीन मोटर साइकिल में उसी से आग लगी होगी। कहा कि इसमें, इन दोपहिया के अलावा किसी भी प्रकार की जनहानि या दूसरा नुकसान नहीं हुआ है। ये भी जानकारी मिली है कि सभी दोपहिया टैक्सी बाइकें थी जो पास में ही वास करने वालों की थी। इन बाईकों और स्कूटी के जलने से लाखों रुपयों का नुकसान माना जा रहा है।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News