Watch – घने काले बादलों ने बदला नैनीताल का मौसम, झमाझम बारिश से खिली सरोवर नगरी

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज बरसात के साथ हवा शुरू हो गई है। मौसम विभाग की सटीक फोरकास्ट के चलते शाम लगभग 5:30बजे से शुरू हुई बरसात। बादलों के बीच गड़गड़ाहट शुरू। बरसात से बढ़ते तापमान में भी कमी। झील, फल, फूल, पेड़ पौंधों को मिला पानी। पर्यटकों में खुशी देखी गई। बरसात के पानी से जंगल भीगे, जिससे कुछ दिनों के लिए वनाग्नि का खतरा टला। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण मौसम में तापमान बहुत अधिक बढ़ गया था।

इससे निजात के लिए पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग बरसात की प्रार्थना/उम्मीद करने लगे थे। आज बरसात आने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। नैनीताल और आसपास का आसमान घने काले बादलों से पटा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News