उत्तराखंड_ बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है रुड़की के धनोरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद PAC जवान आदिल मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, PAC जवानों, स्थानीय लोगों और SDRF ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले हाथों से मलबा हटाया गया, फिर JCB की मदद से जवान को बाहर निकाला गया। उस समय जवान की सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत गंभीर थी। उन्हें पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में गिरा बिल्डिंग का हिस्सा काफी पुराना था।
पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है कि आखिर अचानक यह हिस्सा क्यों ढहा।







