उत्तराखंड : नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म का आरोपी अग्निवीर गिरफ्तार..

खबर शेयर करें -

सैफ अली सिद्दीकी

नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अग्निवीर को आखिरकार उत्तराखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला-

सेना में जाने के लिए युवा जी तोड़ मेहनत करते हैं और देश की रक्षा के लिए खुद को मजबूत करते हैं लेकिन अब कुछ नौजवान राह भटक गए हैं। ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है जहां एक अग्नि वीर ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर एक नाबालिग छात्रा का गैंग रेप किया उसे अब उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक नाबालिक के परिवार वालों पर भी दबाव बना रहा था।

आपको बता दें कि 12वीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने अग्निवीर को सेना की मदद से उत्तराखंड से पकड़ा गया है। अग्निवीर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर 16 साल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया था जो की उसकी परिचित थी और विश्वास करके उसके साथ गयी थी।

बता दें कि मामला अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई का। अलवर एसपी के अनुसार पीड़िता ने 22 जुलाई को केस दर्ज कराया था। एक दोस्त के रिश्तेदार ने उसे रात के समय कॉल करके घर से बुलाया था। वो भरोसा करके चली गयी। वह उसे बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।

ड्यूटी पर लौट गया था आरोपी


घटना के बाद आरोपी समझौता करने के लिए पीड़िता और उसके परिजनों पर दबाव बनाने लगा। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। बाकी 3 आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने 31 जुलाई को मुख्य आरोपी अग्निवीर भावेश जाट को और पकड़ा। 1 अगस्त को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी उत्तराखंड में अपनी ड्यूटी पर चला गया था। घटना के बाद पीड़िता ने CM को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग भी की थी।
आरोपी सेना में अग्निवीर है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। पुलिस टीम ने उत्तराखंड जाकर सेना की मदद से आरोपी को पकड़ा।

पुलिस अधिकारी जोगेंद्र के अनुसार आरोपी सेना में अग्निवीर है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। पुलिस टीम ने उत्तराखंड जाकर सेना की मदद से आरोपी को पकड़ा।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी खुद के परिवार के संबंध सरकार में एक मंत्री से बताकर मामले को दबाने के लिए दबाव देता रहा। इसके बाद पीड़िता ने 26 जुलाई को एसपी से लिखित शिकायत कर मदद की गुहार लगाई थी, जिसमें कहा गया था कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो वो आत्महत्या के लिए मजबूर होगी। पुलिस के अनुसार आर्मी को मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद आर्मी के स्तर पर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News