ऑपरेशन रक्षक के बलिदान सैनिक को श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में आज ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए सिपाही उत्तम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिपाही उत्तम सिंह का जन्म जिला अल्मोड़ा के रानीखेत तहसील के अमश्यारी गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम लछम सिंह और माता का नाम सदुली देवी था।

उत्तम सिंह ने अपने गाँव के स्कूल से कक्षा 10 पास करने के बाद कुमाऊँ रेजिमेंट में भर्ती हुए। प्रशिक्षण के बाद उन्हें 16 कुमाऊँ में भेजा गया। थोड़े समय बाद उन्होंने श्रीमती पदमा देवी से विवाह किया और दो पुत्रों के पिता बने।

सिपाही उत्तम सिंह दिसंबर 1995 में अवकाश पर अपने घर आए थे, लेकिन 03 जनवरी 1996 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई झड़प में अपनी जान की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

सिपाही उत्तम सिंह की पत्नी, श्रीमती पदमा देवी ने अपने परिवार को संभाला और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का कार्य किया। वर्तमान में उनका पुत्र भारतीय सेना में कमिशंड ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर रहा है।

श्रद्धांजली कार्यक्रम में मेजर के एस महर, कैप्टन प्रमोद शर्मा, सूबेदार मेजर जय दत्त, सूबेदार मेजर डी एस कन्याल, सूबेदार पी एस परिहार, और अनेक वीरांगनाएँ जैसे बच्ची देवो, बिमला देवी, और शांति हरबोला उपस्थित थीं। सभी ने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए लीग का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News