उत्तराखंड _बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें चार लोगों की मौत होना बताया जा रहा है खबर उत्तरकाशी से है जहां गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी में तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
कार हरिद्वार में पंजीकृत बताई जा रही है, जबकि उसमें सवार अन्य यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
तलाश जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।







