धामी कैबिनेट की बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर..

खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक में आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 82 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई है, जिससे मेले के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है।

कैबिनेट ने प्रदेश में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें भी बदलाव को मंजूरी दी है।

अब स्टैंप की खरीद प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम हो सकेगी, जिससे जनता को आसानी होगी और राजस्व में पारदर्शिता आएगी।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News