नदी में मस्ती बनी आख़िरी सफ़र… कैंची धाम की शिप्रा में पर्यटक की दर्दनाक मौत..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

उत्तराखण्ड के कैंचीधाम की शिप्रा नदी में नहाते वक्त बहने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को बरामद कर कार्यवाही के लिए भेजा।

  नैनीताल जिले में कैंचीधाम आश्रम से चंद किलोमीटर दूर रामगाड़ में कुछ पर्यटक नदी में मस्ती के लिए उतरे। मौसम सुहावना होने और मस्ती के मूड में राजस्थान निवासी 21 वर्षीय प्रिंस नदी में उतर गया। तैरते वक्त प्रिंस नदी में डूब गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रिंस के रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ.को बुलाया गया, जिन्होंने बमुश्किल प्रिंस को गहरे पानी से निकाला। प्रिंस को कृतिम ऑक्सीजन देने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

प्रिंस के परिजनों को सूचना दे दी गई और उन्हें एम्ब्युलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। एस.डी.आर.एफ.की तरफ से पुष्कर जीना, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, विपुल भट्ट, कमल जोशी, विक्रम सिंह समेत नैनीताल जिला पुलिस ने रैस्क्यू किया।

RiverAccident #Breaking #KainchiDham #SDRF

Breaking News