उत्तराखण्ड के नैनीताल में लगातार दूसरे दिन भवन में आग लगने से अफरातफरी का माहौल। इस बार तल्लीताल की व्यस्ततम बाजार के व्यावसायिक भवन में लगी आग। दमकल विभाग से तेज स्थानीय लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
नैनीताल के तल्लीताल बाजार में जूते की एक दुकान में अचानक आग लग गई। व्यापारी विक्की लम्बा की दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए बाजार के लोगों की भीड़ लग गई। दमकल विभाग को सूचित किया गया। व्यस्ततम व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र होने के कारण बाजार के लोग तत्काल पाहुँच गए।स्थानीय लोगों ने समय रहते पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाया जबकि दमकल विभाग के आग बुझाने का उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मन जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।आग से दुकान में रखा आधा सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने बची हुई आग को बुझाया। घना रिहायशी क्षेत्र होने के कारण बडा हादसा होने से टल गया। इससे पहले रविवार को नैनीताल में सात नंबर के ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर कुटीर में आग से काफी नुकसान हुआ था।



