उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव

खबर शेयर करें -

युवक की संदिग्ध आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव

खटीमा (जनपद उधम सिंह नगर) के भूड़ महोलिया वार्ड-12 में 32 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि सुबह युवक ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। प्रारंभिक जांच में उसके नशे का आदी होने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं,मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य कारणों,,की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News