हल्द्वानी: महावर महिला समिति ने 15 अगस्त को होटल नीलमणि में हंसी-खुशी, उमंग और सावन के रंगों से सराबोर तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने की, जबकि महामंत्री आभा गुप्ता और कोषाध्यक्ष बेला गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में तीज क्वीन प्रतियोगिता, तंबोला, मनोरंजक खेल और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं ने सावन के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
समिति की संरक्षक माया गुप्ता, विमला गुप्ता, सरिता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता और अल्का गुप्ता समेत पूरी कार्यकारिणी ने आयोजन में सहयोग दिया। अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ महोत्सव का समापन किया।





