छठ पूजा_ 15-16 नवम्बर को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि रामपुर रोड से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, यह व्यवस्था 15 नवंबर की दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान फायर स्टेशन तिराहे से राज पैलेस होटल तिराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

रामपुर रोड से शहर आने वाले वाहन इन रास्तों से जाएंगे

गन्ना सेंटर तिराहा_ वाहन गौरापड़ाव होते हुए तीनपानी के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

पंचायतघर तिराहा_आनंदपुर तिराहा, आरटीओ रोड, चड़ायल चौराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा और लालडांठ होते हुए जाएंगे।

शीतल होटल तिराहा_ वाहन तीनपानी तिराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

टीपी नगर तिराहा_ सतवाल पेट्रोल पंप और होंडा शोरूम तिराहे से होकर आगे जाएंगे।

शहर से रामपुर रोड जाने वाले वाहनों का रूट

शहर से रामपुर रोड की ओर जाने वाले दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज और निजी बसें सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा और होंडा शोरूम तिराहे से होकर गुजरेंगी।

अन्य वाहन एफटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहे के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

सुशीला तिवारी अस्पताल जाने वालों के लिए भी बदला रास्ता

पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा और जेल रोड तिराहे से आईटीआई होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों को जी मॉल से रणवीर गार्डन और देवलचौड़ तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये रास्ते रहेंगे पूरी तरह जीरो जोन

पुलिस ने छठ पूजा के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीन प्रमुख स्थानों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।

1.फायर स्टेशन तिराहा से राज पैलेस होटल तिराहा_ सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री।

2.कैंसर अस्पताल तिराहा और एफटीआई तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर_ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।

3.टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहे के बीच_ सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

जरूरी सामान वाले वाहन भी बाईपास से जाएंगे _ दूध, तेल, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को भी निर्धारित बाईपास मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। टीपी नगर तिराहे से एफटीआई तिराहे के बीच किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस ने अपील की है छठ पूजा के दौरान घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देख लें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News